जोहार हिंदुस्तान/लोहरदगा : झारखंड राज्य के महान सपूत, झारखंड आंदोलन के पुरोधा और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर है। इसी क्रम में अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुरु, लोहरदगा में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कॉलेज के सचिव इन्द्रजीत भारती ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा.. “दिशोम गुरु का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व और योगदान झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।”
सभी ने दी मौन श्रद्धांजलि
इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, शिक्षकों में लक्ष्मण, बीरेन्द्र, पवन, रेणुका, पंकज, अफताब, शिब, ममता, आरती, कुंदन समेत सभी प्रशिक्षुओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संस्थान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि दिशोम गुरु के आदर्शों पर चलकर ही झारखंड को सशक्त और समावेशी बनाया जा सकता है।