जोहार हिंदुस्तान | जमशेदपुर/झारखंड: जमशेदपुर के साकची स्थित बौद्ध मठ में मिशन 78 और भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा “संविधान बचाओ, देश बचाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आज़ाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बोलते हुए काशिफ रज़ा ने कहा कि भारत का महान संविधान आज गंभीर चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है और इसे बचाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 78 साल बाद भी अगर संविधान को बचाने की बात करनी पड़ रही है, तो इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी सत्ता में बैठे लोगों पर जाती है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, मुसलमान, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, किसान और मजदूर आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। अगर सभी शोषित-वंचित वर्ग एकजुट होकर भाईचारा के साथ संघर्ष करें, तो 21वीं सदी निश्चित रूप से उनकी होगी।
वहीं, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मुर्मू ने कहा कि संविधान की शिक्षा को प्रत्येक घर तक पहुंचाना होगा। युवाओं को जागरूक करना और समाज में भाईचारे का निर्माण करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब समाज में एकता होगी तभी संविधान सुरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एलबीएसएम के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर बी.एन. प्रसाद, मस्जिद ए इत्तेहाद के इमाम मिनतुल्लाह रहमानी, समाजसेवी शहीद शकील खान, मजदूर नेता रमेश मुखी, परवेज़ खालिद, मोहम्मद एजाज, शमीम, रशीद, फैयाज़, आफताब पठान, वसीम, अनस, सनथ सरदार, परमवीर पात्रो, मिशन 78 के कोल्हान प्रभारी दिनेश गौतम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी शामिल हुए और संविधान की रक्षा एवं सामाजिक एकता के संदेश को मजबूत बनाया।
