लोहरदगा: लोहरदगा शहरी क्षेत्र के नूर एकेडमी, राहत नगर में शनिवार को झारखंड साहित्य संगम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड साहित्य संगम जिला इकाई लोहरदगा का गठन किया गया। इस अवसर पर झारखंड साहित्य संगम के प्रदेश अध्यक्ष कफील उर रहमान, महासचिव डॉ. ओम प्रकाश और संस्थापक अमीन रहबर उपस्थित रहे।
जिला इकाई लोहरदगा का संरचना इस प्रकार घोषित की गई।
संरक्षक
रामचंद्र गिरी
परवेज रहमानी
इंदु तिवारी
रियाजुद्दीन रिजवी
पदाधिकारियों की सूची
अध्यक्ष – अली रज़ा अंसारी
उपाध्यक्ष – अब्दुल सलाम कौसर
सचिव – आकाश गिरी
उपसचिव – आफताब अख्तर
प्रवक्ता – डॉ. मोहम्मद दिलशाद अहमद और अरशद रूहानी
इन सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख साहित्यकार एवं गणमान्य व्यक्ति
बैठक में झारखंड साहित्य संगम के पलामू प्रमंडलीय सचिव बरकतुल्लाह बरकत, दिलशाद अहमद, अरशद रूहानी, राजा, डॉ. वासुदेव प्रसाद, गौरव प्रशांत, गौरव रवि सिंह, आकाश गिरी, आफताब अख्तर, अब्दुल हकीम, रामचंद्र गिरी, अब्दुल सलाम कौसर सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की प्रमुख बातें
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड साहित्य संगम राज्य में साहित्यिक जागरण का नया अध्याय साबित होगा। यह संगठन आपसी भाईचारे, गंगा-जमनी तहजीब, सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मक साहित्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश अध्यक्ष कफील उर रहमान ने कहा कि झारखंड साहित्य संगम आने वाले समय में साहित्य और समाज दोनों क्षेत्रों में मील का पत्थर बनने जा रहा है।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया गया।
