जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन 2025 कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में राजेंद्र भवन, लोहरदगा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव भगत ने की।
इस मौके पर AICC से नियुक्त पर्यवेक्षक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव पीयूष कोरसे, JPCC से नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और राजेश कुमार गुप्ता का जिला कमिटी द्वारा बुके, शॉल और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
मोहन मरकाम का भावुक संबोधन
अपने संबोधन में मोहन मरकाम ने कहा जिला अध्यक्ष का चयन केवल एक पद का चयन नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा को मजबूत करने का अवसर है। हमें ऐसा कांग्रेसी चुनना है जो कार्यकर्ताओं और जनता के भरोसे खड़ा हो, किसी बड़े नेता का पॉकेट लीडर न हो। कांग्रेस की परंपरा त्याग, सेवा और बलिदान की रही है और जिला अध्यक्ष में यही जज़्बा होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि कुल 16 जिलाध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम पैनल में आए हैं, जिनमें से 06 नाम AICC को भेजे जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से आवाम की राय हाईकमान तक पहुँचाई जाएगी।
मरकाम ने कहा कि सभी प्रखंडों में संगठन सृजन कार्यक्रम अद्भुत उत्साह के साथ संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा मैं लोहरदगा से मीठी यादें लेकर जा रहा हूँ और कुछ खट्टी यादें छोड़कर, लेकिन यही संगठनात्मक प्रक्रिया की खूबसूरती है।
फुरकान अंसारी का स्पष्ट संदेश
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि जिला अध्यक्ष किसी सांसद, विधायक या बड़े नेता का पॉकेट लीडर नहीं होना चाहिए। जिला अध्यक्ष केवल कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज़ बने। कांग्रेस की असली ताकत ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी रिपोर्ट निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।
जिला अध्यक्ष सुखैर भगत का धन्यवाद ज्ञापन
जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने पर्यवेक्षकों और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा यह कार्यक्रम लोहरदगा कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक है। संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कांग्रेस परिवार एकजुट होकर पार्टी को और सशक्त बनाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
सुखैर भगत (जिला अध्यक्ष)
शकील अहमद (कार्यकारी अध्यक्ष)
नेसार अहमद (प्रदेश प्रतिनिधि)
शाजिद अहमद (सांसद प्रतिनिधि)
मोहन दुबे (जिला उपाध्यक्ष)
रीना कुमारी भगत (जिला परिषद अध्यक्ष)
प्रकाश उराँव (जिला सोशल मीडिया प्रभारी)
सदरुल अंसारी, सामूल अंसारी (महासचिव)
रबिन्द्र सिंह खेरवार, परवेज सिद्दीकी (जिला सचिव)
हाजी सिकंदर अंसारी (प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव)
मोजमिल अंसारी (अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष)
शम्भू प्रजापति (सेवादल अध्यक्ष)
सत्यदेव भगत (प्रखंड अध्यक्ष)
इसके साथ ही जुगल भगत, अनीश अहमद, विनोद सिंह खेरवार, तनवीर गौहर, सुनील राम, हमीद अंसारी, सेराजुल अंसारी, राजू कुरैशी, सोनू कुरैशी, दीपक महतो, संतोष महतो, बासुदेव भगत, तारिक अनवर, विरमत भगत
सहित जिला कमिटी के सभी प्रकोष्ठ, प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी एवं भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता।