जोहार हिंदुस्तान | बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट (ट्वीट) करने के आरोप में दो जगह—महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और यूपी के शाहजहांपुर—FIR दर्ज हुई है।
क्या लिखा था तेजस्वी ने?
उन्होंने Gaya में होने वाली PM मोदी की रैली को “झूठ और जुमलों की दुकान” बताया।
ट्वीट में उन्होंने लिखा…
“प्रधानमंत्री जी, गया में बिना हड्डी की जुबान से आज झूठ और जुमलों का हिमालय खड़ा करेंगे लेकिन बिहार के न्यायप्रिय जनता दशरथ मांझी की तरह उनके झूठ और जुमलों के इन विशाल पहाड़ों को तोड़ देगी। 11 साल अपनी और 20 वर्षों की NDA सरकार के 20 (सालों का हिसाब दो)।”
दर्ज किया गया FIR
गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में FIR दर्ज करवाया BJP विधायक मिलिंद नरोटे ने, जिसमें आरोप है कि पोस्ट समूहों में विद्वेष, मानहानि और सार्वजनिक अशांति उत्पन्न करता है।
शाहजहांपुर (यूपी) में भी एक FIR दर्ज की गई, जिसमें इसी पोस्ट को आधार बताया गया है।
तेजस्वी यादव का बयान
FIR के खिलाफ तेजस्वी यादव ने कहा..
“FIR से कौन डरता है? ‘जुमला’ शब्द कहना ही अपराध बन गया है। उन्हें सच से डर लगता है। हम किसी FIR से नहीं डरते, और सच बोलते हैं।”
क्यूँ महत्वपूर्ण है यह खबर?
चुनाव से पहले यह FIR तेजस्वी यादव के राजनीतिक जनादेश को प्रभावित कर सकता है। सोशल मीडिया पर नेताओं के बयानों पर बढ़ती कानूनी कार्रवाई का उदाहरण है। भड़काऊ टिप्पणियों पर संवैधानिक और कानून द्वारा जवाबदेही का संदेश जाता है।