जोहार हिंदुस्तान | रांची : राजधानी रांची से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने नकली नोटों के काले कारोबार में शामिल एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करोड़ों रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से बस के ज़रिए भारी मात्रा में नकली नोट रांची लाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं एसएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कार से 42 बंडल नकली नोट बरामद किए। इनमें से 20 बंडल में 300-300 नकली नोट और 22 बंडल में 350-350 नकली नोट शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरोह असली नोट लेकर ग्राहकों को 20 से 30 प्रतिशत की दर पर नकली नोट उपलब्ध कराता था। यानी 40 से 50 हज़ार रुपये में 1 लाख रुपये के नकली नोट।
गिरफ्तार आरोपी
1. मो० साबिर उर्फ राजा (27 वर्ष) रांची।
2. साहिल कुमार उर्फ करण (32 वर्ष) रांची।
बरामदगी
42 बंडल नकली नोट (करीब लाखों रुपये के जाली नोट)
जाली नोट बनाने का कागज़ और सामग्री
विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन
एक कार
गिरोह का मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का संचालन दिल्ली से किया जा रहा था। मास्टरमाइंड वहीं बैठकर बिहार और झारखंड में नकली नोटों की सप्लाई करता था।
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी अभियान जारी है।